फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण-संस्थाओं में धूमधाम से मनायी गयी हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण-संस्थाओं मेें बुधवार को हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बालिकाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं। वहीं, नन्हे-मुन्हों सहित छात्राओं ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मिर्नवा पब्लिक स्कूल मेें हरियाली उत्सव का शुभारंभ डायरेक्टर पुनीत कुमार, उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने किया। बालिकाओं ने सावन के गीतों पर जमकर डांस किया। बच्चों और छात्राओं ने झूलों का लुत्फ उठाया। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, गौरव, दीपक, अंजलि तोमर, अंजलि खोखर, मंजु जैन, मोनिका, ऋतु, पारूल, पूजा शामिल रहे। उधर, माउंट लिटरा स्कूल मेें चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। साथ ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। अंजलि, पूनम, अंजीता, नूपूर, पूजा, तपस्या, कल्पना, इशिका, दीप्ति, राधा, विक्की, रोबिन शामिल रहे।
विज्ञापन

पूनिया पब्लिक स्कूल मेें हुई मेंहदी प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, ताशू द्वितीय, तानिया व असबा तृतीय रही। राबिन, पूजा, इंद्रा, वंदना, अंजू, नीलम, खुशबू, वंशिका, नेहा, स्वाति, प्रकृति, शगुन, जेहानवी, विदुषी, अंशुल शामिल रहे। केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें हरियाली तीज पर मेंहदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने सम्मानित किया। इसमें शगुन, अर्शि, अनुष्का, तनु, शिवांगी, स्वाति रहे। कालिंदी कॉलेज में बीटीसी की छात्राओं ने तीजोत्सव धूमधाम से मनाया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रेक्षा जैन प्रथम, वैशाली द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। प्राचार्य आरए गर्ग ने सम्मानित किया। सुनीता तोमर, सतपाल, प्रदीप, राकेश, नेहा, विनोद, राहुल, विपिन शामिल रहे।
बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय मेें मेंहदी और नृत्य प्रतियोगिता हुई इसमें सुमिता, आयुषि, अनु, शीतल, वैशाली, आरती, खुशबू, अंशु, नेहा, निधि, सीमा, अंजलि, रीना, उमेश, सिम्मी, अलका, ज्योति, निशा, वर्षा, शिवानी, पारूल, प्रीति, शालू ने राजस्थानी, भंरता, अरेबियन मेहंदी लगाकर तीज मनाई। नृत्य प्रतियोगिता में नेहा ने मैं नांचू आज छम छम छम, निशा ने बरसो रे मेघा, प्रीति, खुशबू, आरजू, शालू ने भी नृत्य किया। मेधावियों को सचिव प्रदीप जैन, डा. शिखा स्नेही ने सम्मानित किया। देवेंद्र, रश्मि पंवार, रामकिशोर, सुरेंद्र सिंह, सुशील जैन शामिल रहे।
उधर, बड़ौत कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेें भी हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डा. दीप्ति भाल, रश्मि, अमित चिकारा, खूशबू, मीनाक्षी, मेघना, अंजलि, पूजा शामिल रही। उधर, जय पार्वती ग्लोबल एकेडमी में भी हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, बिनौली क्षेत्र के एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना मेें प्रबंधक वेदपाल सोलंकी, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने खुशी मानसी को प्रथम, छवि, नैंसी को द्वितीय तथा अविका, आस्था, आयुषी, रिया, लकी, ईशा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया। उधर, पारस पब्लिक स्कूल बिनौली मेें प्रबंधक सुनील जैन, निर्देशिका प्रिंसी जैन ने आयशा छवि को प्रथम, वैष्णवी, शानवी को द्वितीय तथा नितांशी, वर्तिका और रिया को तृतीय स्थान दिया। इसके अलावा पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में हरियाली तीज मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें