फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बाद खुले कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चल रहे अवकाश के बाद जैसे ही सोमवार को नगर के कॉलेज खुले, वैसे ही पहली कटऑफ देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दाखिले भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा नगर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज व जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में यूजी कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों की प्रथम कटऑफ गत बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई थी, लेकिन अवकाश के कारण छात्र-छात्राएं मेरिट नहीं देख पाए थे। सोमवार को जैसे ही कॉलेज खुले, तो मेरिट में अपना नाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनके नाम मेरिट में थे वे खुशी से झूम उठे, जिनके नाम नहीं थे वे मायूस हो गए। उन्हें दूसरी कटऑफ का इंतजार है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विवि ने पहली कटऑफ जारी कर दी है। दाखिले शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज-
विषय सामान्य वर्ग ओबीसी एससी एसटी
बीए 74.20 70.2 63.00 43.8
बीएससी बायो 72.6 67.6 49.8 43.8
बीएससी पीसीएम 83.6 81.40 72.00 ---
बीएससी पीएसएम 76.80 72.40 51.40 ---
बीएससी कृषि 76.10 74.10 70.80 65.50
जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज-
विषय सामान्य वर्ग ओबीसी एससी एसटी
बीए कला वर्ग 75.20 72.60 66.00 0
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज-
विषय सामान्य वर्ग ओबीसी एससी एसटी
बीए कला 76.20 74.60 68.00 43.8
बीकॉम 80.20 77.10 65.60 0
बीएससी गणित 86.80 85.00 76.20 76.2
बीएससी स्टेटिक्स 83.20 80.6 74.00 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें