फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे आरक्षण के लिए घंटों कतार में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे आरक्षण के लिए घंटों कतार में रहे
विज्ञापन


बड़ौत (बगपत) नगर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरक्षण कराने को लेकर घंटों तक यात्री लाइन में खड़े रहे, लेकिन उनके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। लिंक न आने से यात्रियों के आरक्षण नहीं हो पाएं। मजबूरन उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
शुक्रवार को बावली, बड़ौली, शबगा, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाडी, कंडेरा, बड़ौत, जौनमाना सहित दर्जनों गांव से लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और आरक्षण कराने को लेकर खिड़की पर खड़े हो गए। घंटों तक जब आरक्षण नहीं हुआ तो यात्री बेबस हो उठे और उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रियों में अनुज, सुधीर, पंकज, विकास का कहना है कि आरक्षण कराने को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से यहां के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन आरक्षण नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में स्टेशन अधीक्षक पीके बोस, लिपिक राजकुमार और बुकिंग पर्यवेक्षक संजीव चौहान ने उन्हें समझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक पीक बोस का कहना था कि कभी-कभी लिंक न आने से समस्या आती है। रोष जताने वालों में राजीव, अंकित, दीपक, शरद, रोशन लाल, संजय, उमेश, प्रदीप, अरविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें