बड़ौत (बागपत)।
विद्युत समस्याओं पर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने उन्हें समझा कर शांत किया।
सोमवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता हरेंद्र दांगी के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हरेंद्र दांगी का कहना था कि किसानों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हकों के लिए आंदोलन जारी है और जब तक किसानों की एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी विद्युत पावर को कम करने की मांग उठायी। कहा कि पश्चिम उप्र मेें केवल बागपत जनपद में ही पावर वृद्धि की गयी है। यह किसानों के साथ सौतेला व्यवहार है। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों मेें विजयपाल, कृष्णपाल, जयराम, रामनारायण, केपी पंवार, कालू शबगा, यशपाल, राजपाल, धर्मपाल शामिल रहे।