फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह में पौधरोपण अभियान और जीएसटी देशभर में लागू होने को लेकर शनिवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय समिति के सदस्य संजय त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षा ऋतु में प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद में 15 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है। सभी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों के सहयोग से प्रत्येक बूथ पर, सार्वजनिक स्थानों पर, स्कूलों के मैदानों पर पौधरोपण करना है और शताब्दी वर्ष को पौधरोपण अभियान से जोड़कर समाज के लिए कार्य करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने गरीब किसान और व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक का संचालन करते हुए अभियान के जिला संयोजक डॉ. नीरज कौशिक ने कहा कि देश में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक आजादी जीएसटी के लागू हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और कहा स्वतंत्रता के बाद यह देश का सबसे बड़ा सुधार है। जीएसटी लागू होने से विभिन्न कर व्यवस्थाओं में बंटा देश समान कर के दायरे में आयेगा। इसका सीधा लाभ व्यापारियों व उपभोक्ताओं को मिलेगा। बैठक में चंद्रवीर तोमर, सूरजपाल सिंह, शरद तोमर, सचिन शर्मा, अनिल तोमर, लोकेंद्र सिंह, उदयवीर दांगी, महेश, प्रीतम सिंह, रजत, प्रकाश मलिक, मनोज कटारिया, जनेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार, कृष्णपाल, धनपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें