बागपत/खेकड़ा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 13 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1188 हो गई है। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, खेकड़ा कोविड अस्पताल में 18 कोरोना मरीज भर्ती थे। इनमें से पांच मरीजों ने बृहस्पतिवार को कोरोना को मात दे दी है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा और बड़ागांव से 200 लोगों के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए भिजवाया गया है।
मिठाई की दुकान से सैंपल लिए
बड़ौत। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने असारा गांव में कल्लू हलवाई की दुकान और नगर की जेपी स्वीट्स के यहां से गुलाब जामुन व बर्फी के सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है।