बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में उत्पाती बंदरों के हमले की आए दिन होने वाली घटनाओं से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर प्रदर्शन कर रोष जताया तथा जिला प्रशासन से समस्या का निजात दिलाने की मांग की।
बरनावा गांव में सैकड़ों बंदर लोगों पर हमला कर कहर बरपा रहे हैं। बंदरों ने हमला कर केला देवी व नौशाद को घायल कर दिया। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोगों को बंदर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने मेरठ बडौत मार्ग पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया और जिलाधिकारी से बंदरों को पकड़वाकर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की। इस दौरान सलीम सलमानी, शकील खान, इनाम क़ुरैशी, चांद खां, गुलजार, अनीश, आरिफ, जितेंद्र, नसीम, धर्मबीर, मोहित, विशाल, जमील, आदिल आदि मौजूद रहे।