फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची न मिलने पर किसानों का गन्ना समिति में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कैलेंडर के अनुसार पर्चियां न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने गन्ना विकास समिति कार्यालय बड़ौली रोड पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने समिति कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। बाद मेें किसान आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार को सिनौली, मलकपुर, बड़ौली, जौनमाना, बरवाला आदि गांवों के किसान बड़ौली रोड स्थित गन्ना विकास समिति कार्यालय में पहुंचे और हंगामा दिया। समाजसेवी विपिन पूनिया का कहना था कि किसानों को दो सप्ताह से अधिक समय से कैलेंडर के अनुसार पर्चियां नहीं भेजी जा रही हैं। कई-कई ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गियां गन्ना खेतों मेें छीले हुए पड़ा सूख रहा है। उन्होंने कहा अधिकांश किसानों के खेतों में 40 प्रतिशत गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। उन्होंने कहा बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिला या समिति स्तर पर कोई किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो समिति कार्यालय में सुनवाई हो रही है और न ही डीसीओ बागपत किसानों की सुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विपिन पूनिया, राजीव पहलवान, हरेंद्र पहलवान, रोहित मान, राजपाल, अमित मान, विकास, संजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें