फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। यहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईवीएम सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहने के दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतदान समाप्त होने के बाद खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज मेें बनाए गए छह स्ट्रांग रूमों में ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया। ईवीएम मशीनें त्रिस्तरीय सुरक्षा के पहरे में रखी हुई हैं। शनिवार को डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संचालन केंद्र का निरीक्षण किया।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में कोई लापवाही नहीं होनी चाहिए। बाहरी व्यक्ति अंदर हीं घुसेगा। सीसीटीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की निगरानी हो रही है। उन्होंने स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। एसपी ने ईवीएम सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा जनपद के पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है। इंस्पेक्टरों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में इंस्पेक्टर ड्यूटी देंगे। सीओ को फोर्स की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें