फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईवे पर सिसाना गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने कार सवार एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी सावेज व ईनाम बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम बागपत आ रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने कार में सवार एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें