फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संमर्पण मांगती है भगवान की सच्ची भक्ति- कटार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कटार सिंह महाराज ने कहा कि मनुष्य को बिना किसी लालच के भगवान की भक्ति करनी चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान में शनिवार को निरंकारी मिशन समागम का आयोजन किया । इस मौके पर कटार सिंह महाराज ने कहा कि इस संसार में भगवान की भक्ति करना तलवार की धार पर चलने के समान है। भगवान की सच्ची भक्ति समर्पण मांगती है। और समर्पित जीवन जीने वाला ही असली भक्ति कर सकता है। जिसके मन में दया, क्षमा, प्रेम आदि भाव नहीं है, फिर चाहे वह कोई भी बाहरी दिखावा कर ले उसका कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज हम कन्या पूजन के लिए नन्हीं मुन्नी बच्चियों को तलाशते रहते हैं। उनके बिना हमारे व्रत आदि पूर्ण नहीं हो सकते। जबकि उन्हीं कन्याओं को पेट मे ही मार दिया जाता है। एक तरफ तो हम उनकी पूजा करते हैं वही पुत्र प्राप्ति के लालच वश उनके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। यह एक मानसिक विकार है। उन्होंने सभी को बेटियों को बचाने और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया, इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, दिल्ली, हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, पंजाब आदि से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम में श्री निवास व नन्हे भजन मास्टर अंकुश व शिवम ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। सत्संग कार्यक्रम में जयपाल, रमेश मुखी, राजकुमार, सूरज, जगमोहन, चरण सिंह, मनीष, मनोज, अमित, राजेश, दीक्षा, शकुंतला, कविता, नीतू, स्नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें