फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन प्रतियोगिता में लड़कियां ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में गणित, रिंजनिंग व सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनका छात्र-छात्राओं ने बढ़ी ही समझदारी से उत्तर दिएं। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में अंजली प्रथम, पूनम द्वितीय, भावना तृतीय, द्वितीय वर्ग में प्रीति प्रथम, रानी द्वितीय, रूबी तृतीय और तृतीय वर्ग में भावना प्रथम, शेखर द्वितीय व आकाश तृतीय रहे। डायरेक्टर चौधरी ने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपनी काबलियत के सहारे लड़कों को पछाड रही है। अभिभावकों को लड़की व लड़कों मेें कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने छात्रों से जीवन मेें लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, वीरेंद्र राणा, अक्षय, अर्जुन, आशीष, साक्षी, स्वाति, पारूल शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें