बागपत। छह ब्लॉक के गांवों में हुए ऑडिट में टीम को खामियां मिली । इनका निस्तारण नहीं हुआ और न ही अनुपालन आख्या जिला विकास अधिकारी कार्यालय को भिजवाई गई। डीडीओ ने डीपीआरओ और सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया।
ऑडिट की टीम ने ब्लॉक के सभी गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जांच की। कई ब्लॉक में लाखों रुपये की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। डीपीआरओ और बीडीओ को नोटिस जारी कर अवगत कराया कि ऑडिट की आपत्तियों के कुछ प्रकरण ग्राम पंचायत अधिकारियों से संबंधित होते हैं और कुछ ग्राम विकास अधिकारियों से संबंधित होते हैं। इनका अनुपालन तो करा लिया जाता है, लेकिन ग्राम विकास अधिकारियों के स्तर पर लंबित ऑडिट खामियों का निस्तारण तत्परता से नहीं हुआ। डीडीओ ने निर्देशित किया सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक कर सुनिश्चित करें कि आख्या अभी तक नहीं दी कि वह व्यक्तिगत ध्यान रखकर अनुपालन आख्या डीपीआरओ एवं संबंधित विभाग को साक्ष्यों सहित भिजवाना सुनिश्चित करें।