फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राशन डीलरों को ई-पोक्स मशीनें वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों को तहसील में डीएम पवन कुमार ने ई-पॉस मशीन वितरित की। इस मशीन के जरिये अब पात्र व्यक्ति को ही राशन पर आने वाला सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार ने बताया कि ई-पॉस मशीन में उपभोक्ता के अंगूठे के साथ-साथ आंखें भी स्कैन कराई जाएंगी, क्योंकि पहले अंगूठे का निशान नहीं मिलने से उपभोक्ता को राशन लेने में परेशानी आती थी। इस मशीन में नेटवर्किंग की शिकायत को देखकर दो सिम डाले हैं। उन्होंने बताया कि अब राशन डीलर मनमानी नहीं कर सकेंगे और पात्र लोगों को राशन की दुकान से सामान मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने 184 राशन डीलरों को मशीनें वितरित की। डीएम के अलावा एसडीएम गुलशन कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, एआरओ सूर्य प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें