फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित किया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने प्रधानाचार्य को बहाल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वादी पक्ष के अधिवक्ता वीके सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य हरिंद्र नाथ सहाय को प्रबंध समिति ने 30 अगस्त 2018 को निलंबित किया। नौ जनवरी को उनकी सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में प्रबंध समिति के खिलाफ रिट दायर की। उच्च न्यायालय में आठ फरवरी को सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका को स्वीकृत कर आदेश पारित किए कि उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 21 के अंतर्गत सेवा समाप्ति के अनुमोदन से पूर्व किसी की सेवा समाप्त नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने हरिंद्रनाथ सहाय को विद्यालय का कार्यवाहक प्रधानाचार्य मानते हुए कार्य करने की अनुमति दी। प्रबंध समिति को आदेश दिए कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य को वेतन व अवशेष भुगतान किया जाए। शनिवार को हरिंद्र नाथ सहाय ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें