बड़ौत (बागपत)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद घायल हुए सैनिकों को रक्त देने के लिए मंगलवार को दिल्ली रोड पर संत निरंकारी मिशन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इसमें महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कहा कि जब-जब देश के सैनिकों को खून की आवश्यकता होगी, वे खून देने को तैयार रहेगी।
शिविर का शुभारंभ यशवीर सिंह तोमर व पुष्पा देवी ने किया। शिविर में बावली, बड़ौली, बड़ौत, मलकपुर, सिनौली, जौनमाना, ढिकाना आदि गांव से महिलाएं व युवतियां ट्रैक्टर-ट्राली से रक्तदान शिविर मेें पहुंची और उत्साहपूर्वक रक्तदान दिया। शिविर संयोजक यशवीर सिंह तोमर ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद घायल हुए जरूरतमंद सैनिकों को खून भेजना है, ताकि उनकी जान बच सके। शिविर में आई महिलाओं मेें राखी, सुषमा, प्रभा, सुनीता, ममता, पारूल का कहना था कि देश की सीमा पर तैनात होकर सैनिक हमारे देश की सुरक्षा करते हैं, तभी तो हम घरों पर आराम से सोते हैं, उन्होंने कहा कि जब-जब देश के सैनिकों को खून की आवश्यकता होगी, हम खून देने को तैयार हैं। शिविर में 125 यूनिट रक्त एकत्रित हुए। इसमेें चरण सिंह, सतीश तुगाना, संत निरंकारी मिशन के मंडल जोन इंचार्ज भूपेंद्र शामिल रहे।