फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर जैसा सौरभ का गोल्ड, मंजिल है टोक्यो ओलंपिक : अमित श्योराण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गोल्डन ब्वाय सौरभ चौधरी की कामयाबी के बाद उसके कोच अमित श्योराण ने कहा कि विश्वकप का स्वर्ण पदक तो एक कामयाबी के सफर जैसा ही है। सौरभ की मंजिल टोक्यो ओलंपिक है। सौरभ की मेहनत और परफार्मेंस को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि देश को वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जरूर दिलाएगा।
विज्ञापन

वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली में बातचीत के दौरान कोच अमित श्योराण ने कहा कि सिर्फ स्वर्ण पदक ही नहीं, बल्कि ओलंपिक कोटे की भरपूर संभावना थी। सौरभ चौधरी ने क्लब का नाम एक बार फिर रोशन कर दिखाया। कोच ने कहा कि आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक और ओलंपिक कोटा एक सफर जैसा है। सौरभ चौधरी की मंजिल ओलंपिक में देश को पदक दिलाने की है। वह बेजोड़ खिलाड़ी है, अभी तक की परफार्मेंस से उसने साबित कर दिखाया है कि वह जुदा मिट्टी का बना हुआ है। ऐसे दिलेर खिलाड़ी ही उत्तर प्रदेश की शान है। रेंज के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि उनकी रेंज के खिलाड़ी ने ओलंपिक कोटा हासिल कर खुद को दुनिया के सामने एक बार फिर साबित कर दिखाया है।

ओलंपिक कोटा मिलते ही शाहमल क्लब में खुशी के लड्डू फूटे
बिनौली (बागपत)। सौरभ चौधरी ने दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में गोल्डन निशाना साधा और बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब में खुशी के लड्डू फूटने लगे हैं। कोच अमित श्योराण यहां क्लब पर पहुंचे और साथी निशानेबाजों के साथ खुशियों को साझा किया। साथी खिलाड़ियों ने डांस किया और खुशी मनाई। अमित श्योराण, मोनू कुमार, सचिन शर्मा, आसिफ बालियान, अनिरुद्ध सिंह, नकुल सिंह, गगन धामा, सुधांशु जैन, राजीव जैन, सुंदर सिंह राठी, नवाब सिंह राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें