फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित की। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें प्रधानाध्यापक विनीता सिंह, बबीता, संदीप, मोहित सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
अमीनगर सराय क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव स्थित दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पैदल मार्च निकाल पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। सरकार से आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। इसमें प्रबंधक अर्जुन शर्मा, प्रधानाचार्य सोमदत्त शर्मा, अध्यापक रवि यादव, शालू, नेहा, काजल, रेशु, शाहिदा, ऋतु, विनीता, मोनिका, आकाश, सुमित, शिल्पा मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में हवन कर शहीदों की आत्म शांति के लिए मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी। प्रधानाचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने कहा कि जवानों के शहीद होने से हर कोई गम में है। इसे देखकर हवन का आयोजन किया। इसमें अमर सिंह, वीरेंद्र, सुशील शर्मा, प्रीति शर्मा, बबीता, समय सिंह मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में पूर्व सभासद हाजी इसफ के आवास पर शोकसभा हुई। इसमें दो मिनट का मौन दिखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें ताहिर खान, अयूब, यूनुस, सलीम, गुलाब, मोहम्मद मौजूद रहे।


शोक सभा आयोजित की
बागपत। नगर पालिक कार्यालय में शोकसभा कर सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया। इसमें प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, संदीप, सुमन, तनवीर, श्याम, पवन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

उज्ज्वला योजना के नि:शुल्क कनेक्शन बांटे
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत गांव के मंडल उपाध्यक्ष खेकड़ा देहात विपिन महेश्वरी व पूर्व ग्राम प्रधान अशोक द्वारा 51 नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।

डीएम से मिलेंगे छपरौली के किसान
छपरौली (बागपत)। आवारा गोवंश से हलकान छपरौली के किसान इस समस्या के समाधान के लिए डीएम बागपत से मिलेंगे। आवारा गोवंश से परेशान है वे रात भर जाग जाग कर अपनी फसल की रखवाली करते हैं। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान नरेंद्र, सुरेश पाल, सुखराम पाल, चंद्रपाल, हरपाल सिंह समस्या को लेकर डीएम से मिलेंगे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्णपाल मान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

अधिवेशन के लिए रवाना हुए कार्यकर्ता
बागपत। भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बागपत से कार्यकारिणी के पदाधिकारी गोरखपुर के लिए रवाना हुए। इसमें मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, राहुल शर्मा, महेश शर्मा, पदम सिंह ठाकुर, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें