फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से तलाक की मांग को लेकर थाने पहुंची पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से तलाक के लिए थाने पहुंची
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पहुंचकर पति पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तलाक कराने की मांग की। पति और उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। महिला के परिजन भी आ गए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच सुलह पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

यह महिला और उसका पति दोनों सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम महिला ने थाने आकर अपने पति पर अनेक गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पति से अलग होने की बात कहते हुए तलाक की कार्रवाई कराने और पति पर कार्रवाई की मांग की। मामले का पता चलने पर पति और उसके परिजन भी थाने आ गए। पति ने भी महिला पर अनेक गंभीर आरोप मढ़ दिए। लेकिन उसने कहा कि वह फिर भी तलाक के पक्ष में नही है। दोनो पक्ष और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम तक पंचायत का दौर चलता रहा। महिला अपनी बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें