फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को दी श्रद्वाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल मेें मंगलवार को प्री-प्राइमरी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम मेें सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों में मेरा मुल्क मेरा देश, नन्हा-मुन्हा राही हूूं, देश का सिपाही हू, बोलो मेरे संग जय हिंद आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें बचपन से ऐसी शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे बड़ा होकर देश और समाज की उन्नति के लिए काम कर सके। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें क्षेत्रीय स्कूल निदेशक निधि निझावन, विकास शर्मा, रूपाली, इशिका, पूजा, तृप्ता, नूपुर, राधा, मुक्ति, शुभांगी, रीना, एकता, रविंद्र पंवार, कल्पना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें