फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक दे इंडिया की धुन पर हॉकी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स छपरौली रोड पर जनपद मेें पहली बार चक दे इंडिया की धुन पर हॉकी के गेम्स का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, नितेश तोमर, हॉकी कोच अनुष्का व अरसी प्रवीण ने किया। अंकित पंवार ने कहा कि कांप्लेक्स खोलने का उद्देश्य नगरीय व ग्रामीण आंचल से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारना है। इसी के मद्देनजर कांप्लेक्स में कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबाल, वॉलीबाल, एथलीट के बाद अब जनपद मेें पहली बार हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डायरेक्टर मानवी मदान ने बताया कि जनपद में हॉकी के प्रति युवाओं मेें रुझान बढ़े, इसलिए सांई व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कोच को कांप्लेक्स मेें हॉकी के टिप्स देने के लिए रखा गया है। संचालन मनीष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें