फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की लखनऊ में भूख हड़ताल 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में पूर्व प्रधान महिपाल सिंह के आवास पर चकबंदी से आहत किसानों की पंचायत हुई। इसमें दोषी चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ शासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। निर्णय लिया कि लखनऊ में 12 फरवरी से 17 किसान भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए बलबीर सिंह ने कहा कि चकबंदी विभाग के अफसरों ने सैकड़ों किसानों को बर्बाद कर दिया। चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई। सैकड़ों किसानों को उनकी जमीन नहीं मिली। किसी किसान का चक नदी में तो किसी का श्मशान घाट की भूमि पर काट दिया। कई किसानों के हवाई चक बना दिए। किसी के चक की डोल बंदी नहीं हुई तो कोई अपना चक दूसरे किसान से छुड़वाने के लिए चकबंदी अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट में चकबंदी में अनियमितताएं बरतने वाले प्राधिकारी दोषी पाए गए। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी की गई, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी दोषी चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। निर्णय लिया कि 12 फरवरी को लखनऊ में भूखहड़ताल शुरू की जाएगी। पहले दिन 17 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। लखनऊ प्रशासन से अनुमति ले ली गई। सोमवार को किसान लखनऊ के लिए रवाना होंगे। संचालन मा. महेंद्र राठी ने किया। इसमें महेश पाल, हरि सिंह, महिपाल, राम सिंह, धर्मवीर, रामफल, देवेंद्र, सोमपाल, राम कुमार, कृष्णपाल, सुधीर, महावीर, सतवीर, राजवीर, धर्मपाल, रामस्वरूप, यशवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें