फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यो में हिस्सा लें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में गैलेक्सी शिक्षा प्रचार समिति की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिलाओं के अधिकार और उनके कर्तव्य को बताया। समाज हित में कार्य करने वाली दस महिलाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर रही। उन्होंने समाज हित में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्हें महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए जागरूकता लाई जाए। सरकार की ओर से चलाई जनहित की योजनाओं का भी लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। समिति की संचालक गुलिस्तां मुमताज द्वारा महिला सम्मेलन कराने की सराहना की। गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि नारी ही समाज की नींव है, यदि यही स्तंभ कमजोर होगा तो हमारा समाज कभी मजबूत नहीं बन सकता। इस लिए बेटियों की शिक्षा को अनिवार्य समझते हुए उन्हें भी बेटों की तरह परवरिश देकर आगे बढ़ने का मौका दें। संचालन मास्टर समाजसेवी सत्तार अहमद ने किया। इसमें हेमलता देवी, सुमित्रा देवी, सत्यवती यादव, अंजुम परवीन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें