बागपत। राजपुर-खामपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विकास भवन में हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने मार्ग पर अतिक्रमण किया, लेकिन प्रशासन उसे हटवाने में सहयोग नहीं कर रहा है। जिस कारण मार्ग का निर्माण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने सीडीओ से कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह ने कहा एक वर्ष से गांव में मार्ग का निर्माण रुका हुआ है। कारण है गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बीच मार्ग में अवैध रूप से खंभा लगाया है। कई बार उसे हटवाने की मांग कह चुके हैं, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम और ऑनलाइन तक कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विकास भवन पहुंच सीडीओ से शिकायत कर रास्ते में किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की । कार्रवाई न करने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। इसमें नरेंद्र, ओमपाल पंडित, राज कुमार, जयवीर, लीलू, इलम सिंह, सोनू, इकबाल, सतेंद्र, राजवीर, बलबीर, रामनिवास आदि रहे।