फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में चकबंदी अधिकारियों ने कराई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी विभाग की टीम ने पहुंचकर किसानों की जमीन की पैमाइश कर निशानदेही कराई। झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बामनौली निवासी किसान नीटू पुत्र कृष्णपाल, बाबू पुत्र परसराम व धीरज पुत्र इंद्रपाल के बीच काफी समय से डोलबंदी को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व नीटू व बाबू पक्ष ने बड़ौत तहसील पर धरना दिया था। किसानों ने अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भीमसैन यादव को टीम के साथ भूमि की पैमाइश करने के लिए भेजा। टीम ने बड़ौत को गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। एसीओ चकबंदी उमर मो. अब्दुल्ला ने बताया कि किसानों की जमीन की पैमाइश कराकर निशानदेही करा दी गई है। फसल खड़ी होने के कारण अभी डोलबंदी नहीं कराई। किसानों के बीच आपसी सहमति हो गई है। फसल कटने के बाद डोलबंदी करा दी जाएगी। इस मौके पर चकबंदीकर्ता मुकेश कुमार शर्मा, वेदपाल सिंह, चकबंदी लेखपाल अंकित कुमार, मंजीत, सचिन कुमार, कंवरपाल, एसआई सोमपाल सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

दो किसान लखनऊ में करेंगे अनशन
दोघट (बागपत)। चकबंदी प्रक्रिया से आहत बामनौली गांव के किसान महेशपाल व धीरज पाल ने बताया कि उनकी जमीन अभी तक नहीं मिली है जबकि वे चकबंदी अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें टरका दिया जाता है। दोनों किसान लखनऊ में आमरण अनशन करेंगे। दो फरवरी को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। विधानसभा भवन के बाहर अनशन की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें