बड़ौत (बागपत)। नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को सुुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण, राधा, शिव-पार्वती, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने रंगारंग व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
माउंट लिटरा स्कूल मेें नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने नेताजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। ओपी शर्मा, रविंद्र पंवार, विकास शर्मा, आशुतोष, अजय राणा, विक्की, राबिन, रूपाली सैनी, रीना शर्मा, एकता, शोभना, कल्पना का योगदान रहा। एससी बोस विद्यापीठ में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन अलका तोमर ने किया। इसमें प्रबंधक कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, मीनाक्षी, ज्योति, रुचि, शिखा, शगुन, खुशी, मेघा, प्रभात तोमर, पंकज तोमर, अश्वनी, शोभित, कविता, रीना, मोनिका, रीतू, वंशिका, प्रेमलता शामिल रहे। जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने बच्चों के साथ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र आर्य ने बच्चों को नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी पर नेताजी के चित्र पर प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने माल्यार्पण किया। इसमें रविंद्र, उमा तोमर, ममता रुहेला, बीना पालीवाल, अपर्णा, वर्षा, संतोष शर्मा, अमित, राज कुमार शर्मा, बृजेश तोमर, विनय आर्य, पंकज व वंदना का योगदान रहा।
अंगदपुर मेें मनाई जंयती
उधर नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान मेें अंगदपुर जौहड़ी गांव में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई। इस मौके पर केंद्र की लेखाकार आंचल श्योराण ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी दी। इसमें शिव शर्मा, लोकेंद्र तोमर, प्रधान कल्लू, कविता, मोना, तनु, यश, शादिक आदि रहे।
भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय पर भी मनाई जयंती
भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय गांधी रोड पर भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।