फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात और तेज हवा से कई गांवों की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र में जहां विद्युत निगम द्वारा की जा रही विद्युत आपूर्ति में अंधाधुंध कटौती से लोग बिलबिला उठे है। वहीं सोमवार की रात्रि में शुरू हुई बरसात और तेज हवा के कारण क्षेत्र के कई गांवों की सप्लाई ठप हो गई। कई जगहों पर विद्युत लाइन व पोल टूटकर गिर गए, लेकिन सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पेयजल संकट गहरा गया। इससे क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा की जा रही अंधाधुंध विद्युत कटौती से पहले ही लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से सोमवार की देर रात्रि अचानक आई बरसात और तेज हवा के कारण नगर सहित क्षेत्र के लुहारी, बावली, ढिकाना, बाम, बड़का, औसिक्का, मलकपुर, गूंगा खेड़ी, बिजरौल, दोघट, दाहा, बामनौली आदि गांवों मेें विद्युत सप्लाई ठप हो गई । बिजली न मिलने से लोग पानी की किल्लत से भी जूझने पर विवश हो गए। लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण उन्हें पशुओं का चारा काटने को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आटा चक्की जैसे लघु उद्योग धंधे में बंद रहे। कई बार इस संबंध में विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया। वहीं एक्सईएन द्वितीय सुधाकर ने कहा जिन गांवों में सप्लाई ठप रहने की सूचना मिली, वहां पर कर्मचारियों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें