फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारी जरूरी- चौधरी अजित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव इसरार खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस मौके पर चौधरी अजित सिंह ने कहा देश की तरक्की के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मजबूती जरूरी है।
विज्ञापन

गत दिनों रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन को विस्तार देकर इसरार खान को पश्चिमी प्रदेश महासचिव और रिजवान मलिक को पश्चिमी प्रदेश सचिव बनाया । जयंत चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करें और चौधरी चरण सिंह और रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा जाट और मुसलमान पहले से ही परिवार की तरह रहे हैं। एक खास विचारधारा ने दोनों में दूरी पैदा करने के लिये दंगे कराए। चौधरी अजित सिंह ने पिछले गिले शिकवे दूर करके दोनों समुदाय को साथ आकर सांप्रदायिक शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाईचारे से रालोद मजबूत होगा और भाजपा कमजोर होगी, क्योंकि भाजपा लोगों को लड़ाने का काम करती है। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता गांव दर गांव जाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों और भाजपा के झूठे वायदों के विषय में जानकारी दें।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चुनाव में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन लाठियां दी गई। बकाया गन्ना भुगतान पर सरकार के वायदे की हवा निकल चुकी है। भाजपा की नीतियों से लघु और मध्यम व्यापार चौपट हो चुके हैं। राजनीति सिर्फ विकास और समाज के उत्थान के नाम पर होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जाकिर मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र मलिक, सहजाद मलिक, जलालुद्दीन मलिक, रिजवान मलिक, शाहनवाज कुरैशी, अनवर चौधरी, दानिश मिर्जा, सभासद उस्मान मन्नवर, यूसुफ अलवी, मास्टर इकबाल अलवी, हाजी शफीक अलवी, इमरान चौधरी, गुल बहार चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें