फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस मिलन का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित संत मेरी इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया। स्कूल के मैनेजर फादर पीटर प्रकाश और फादर संजय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेंटा क्लॉज बने स्कूली बच्चे ने गिफ्ट और अन्य उपहार वितरित किए। प्रधानाचार्य अलोक कुमार ने कहा कि क्रिसमस डे प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। क्रिसमस का मतलब समाज के सभी वर्गों को अपनी खुशियों में शामिल करना रहा है। अर्जुन सिंह, सचिन चिकारा, राघवेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, जसवंत रावत, वरुण कुमार, रामनाथ पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
बागपत। ब्लॉक संसाधन केंद्र बागपत में शिक्षण प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया । इसमें अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों से 72 शिक्षकों ने भाग लिया। सहायक प्रशिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, पूनम उज्ज्वल ने विभिन्न जानकारियां दी। बीईओ वीरेंद्र पाल सिंह, विशंभर, प्रवीर सिंह, एबीआरसी जितेंद्र कुमार, नीरत्न, रानी, संगीता देवी, प्रज्ञा व्यास, मोनू सिंह, अनिता, आयुषी शर्मा, पारुल, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह तोमर, सुमित शर्मा, दिनेश चंद, संदीप पंवार, सुधीर कुमार मौजूद रहे।

शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं तो होगा आंदोलन
बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक स्नातक संघ की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष हारूण अली मनव्वर ने कहा कि सरकार ने केस लेस भत्ता और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल नहीं किया तो इसके विरोध में जनवरी में आंदोलन किया जाएगा। रसोइयों को मानदेय दस हजार, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का वेतन तीस हजार, इंटर पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लिपिक पद पर नियुक्त करने की मांग की है। इसकी अध्यक्षता दिलबाग चौधरी ने की। संचालन प्रधानाध्यापक तेजपाल शर्मा ने किया। इसमें श्यौराज सिंह, वीरेंद्र, नईम अहमद एडवोकेट, श्यौराज सिंह, अनिल कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें