बिनौली (बागपत)। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एक माह से चल रहे भाषा संगम कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर
इंटर कॉलेज की 22 छात्राओं ने भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं के पांच पांच वाक्य बोलकर वर्णन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से 22 भाषाएं एक भारत श्रेष्ठ भारत भाषा संगम के माध्यम से सिद्ध कर रही हैं, श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर रही हैं हम सब को अलग अलग विचारधारा के होते हुए भी मिलकर देश के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इसमें कुमारी छवि प्राची, उर्वशी, वर्षा, अग्रिम, आकांक्षा, अंजली, राधा, वाणी, अन्नू, विशाखा आदि उपस्थित रही।