फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन-कृष्णा नदी क्षेत्र के लोग आज भी पी रहे दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिंडन नदी क्षेत्र के 55 गांवों में 555 हैंडपंप तो उखाड़ दिए, लेकिन यहां पर पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने डीपीआरओ को भेजे पत्र से खुलासा हुआ है कि 82 हैंडपंप ही रिबोर किए , जबकि 473 पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं 130 हैंडपंप भी नहीं उखाड़े गए। रिबोर कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

हिंडन और कृष्णा नदी का पानी दूषित है। इसका प्रकोप 55 गांव के लोग झेल रहे हैं। कैंसर, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने इसका संज्ञान लिया तो 55 गांवों से 555 हैंडपंपों का पानी दूषित मिला। जिन पर लाल निशान लगाने के बाद उखड़वाने और इन गांवों में लोगों को शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम ने डीपीआरओ आलोक शर्मा को भेजे पत्र से खुलासा है कि इन गांवों में न तो अभी तक 130 हैंडपंप उखाड़े हैं और न ही सभी को रिबोर किया। 555 में से 82 हैंडपंपों को रिबोर किया, बाकी 473 पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पत्र से यह बात तो साफ हो गई है कि गांव के लोग आज भी दूषित पानी पी रहे हैं। फाइलों में ही काम चल रहा है। जबकि 55 गांव में लोगों में ‘भूत और परोत’ की तरह पानी का भय बना हुआ है। अपने घर में जल का सेवन करते डरते हैं। मजबूरी में पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर अनुरोध किया जल्द सभी हैंडपंपों को रिबोर का इसकी सूची अपने हस्ताक्षरोपरांत कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। अभी तक 555 में से 82 हैंडपंपों को ही रिबोर किया है। 130 अभी उखड़े बिना रह गए हैं।

गांव के लोगों को कराया जा रहा शुद्ध पानी मुहैया
बागपत। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि अभी लगातार हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है। लोगों को आवश्यकतानुसार पानी की मुहैया विभाग की ओर से करा रहे हैं। गांवों में ओवर हैंड टैंक का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से पानी की सप्लाई हो रही है। अन्य व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन


हैंडपंप जल निगम और रिबोर जिला पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी
बागपत। गांवों में जल निगम की ओर से हैंडपंपों को लगाने का कार्य किया जाता है। वहीं रिबोर कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग को दी गई है। उन्हीं के माध्यम से रिबोर का कार्य किया जाता है। शासन ने इसके लिए बजट जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें