फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संरक्षण सिंचाई कार्यालय में मिला सन्नाटा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने भूमि संरक्षण सिंचाई एवं जल संसाधन अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। यहां पर सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कोई एक दिसंबर से ऑफिस में नहीं आया तो कोई दस से। सभी का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक स्थित एक भवन में भूमि संरक्षण सिंचाई एवं जल संसाधन अधिकारी का कार्यालय चल रहा है। बृहस्पतिवार को सीडीओ पीसी जायसवाल अचानक दफ्तर में पहुंचे। यहां की व्यवस्था हैरान कर देने वाली मिली। अधिकारी और कर्मचारी यहां पर अनुपस्थित मिले। कोई एक दिसंबर से गायब चल रहा है तो कोई दस दिसंबर से। अन्य व्यवस्था भी पूरी तरह गड़बड़ नजर आई। सीडीओ ने बताया सील पर्वेक्षक दिनेश कुमार, सत्यप्रकाश, उमेश चंद दस से 13 दिसंबर तक अनुपस्थित चल रहे हैं। जितेंद्र कुमार एक दिसंबर से नहीं है। विनोद शर्मा एक से अब तक अनुपस्थित चल रहे हैं। जेई ब्रजेश चंद बृहस्पतिवार को अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का अनुपस्थिति समय तक का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। वहीं सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें