फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर लोकतंत्र बचाने में अहम योगदान दिया। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को पूरे देश का किसान अब जान चुका है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आम जनता भाजपा की नीतियों से तंग है। लोग परेशान है, यही वजह है कि जनता ने करारा जवाब दिया है। लोकसभा चुनाव में भी जनता इसी तरह देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल कर देगी।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी का कहना है कि नतीजे देश के सामने हैं। भाजपा सिर्फ वायदे करती है, धरातल पर कोई काम नहीं होता। जनता ने भाजपा को जवाब देना शुरू कर दिया है। पहले लोकसभा और फिर यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सत्ता से बेदखल होगी।
विज्ञापन


छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का कहना है कि कार्यकर्ता निराश नहीं है। अधिक मेहनत के साथ दोबारा जनता के बीच में जाएंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरे देश में अपना परचम लहरा देगी।

कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठक वकील अहमद का कहना है कि जीत से बेहद खुशी हुई है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें