बड़ौत (बागपत)।
रालोद कार्यालय में युवा रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश स्तर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसमें युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने कहा हिंदू और मुस्लिम देश के विकास के लिए कार्य करें।
इस बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया । कार्यकारिणी के विस्तार में इसरार खान को युवा रालोद का महासचिव, रिजवान मलिक को पश्चिमी प्रदेश का सचिव, अमित सोलंकी को पश्चिमी उप्र युवा रालोद का महासचिव, संजीव शर्मा को पश्चिमी उप्र का सचिव, डॉ. अनिल डबास को वेस्ट यूपी का उपाध्यक्ष, बागपत जिला कार्यकारिणी में प्रदीप सभासद को नगर अध्यक्ष अध्यक्ष, राजन वर्मा को नगर अध्यक्ष टीकरी बनाया। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने बुलंदशहर में हुए घटनाक्रम की निंदा की और कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता गांव व शहर में घर-घर जाकर युवाओं को रालोद से जोड़ने का काम करें। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने की। संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, सतेंद्र प्रमुख, शरद तोमर, इमरान, सुधीर, सचिन राणा, मोहित मुखिया, पंकज तोमर, हरेंद्र, नितिन, अभिलाष तोमर, प्रशांत तोमर, सन्नी चौहान, सौरभ तोमर, रवि, मनीष, योगेंद्र, बादल, मेहरबान, शफीक अलवी, तुफैल कुरैशी, फईम मुल्तानी, आरिफ मलिक, सलीम मुल्तानी, सोबी मलिक आदि रहे।