फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों में संविधान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान में समय-समय पर होने वाले संशोधनों पर विचार प्रस्तुत किएं।
जेपी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बच्चों को संविधान निर्माता व नियमों की जानकारी दी और अनुशासन में रहकर संविधान का पालन करने का आह्वान किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि हम सभी को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों ने संविधान पर अपने विचार रखे और सचिव द्वारा दिलाएं संविधान के नियमों का पालन करने का संकल्प दोहराया। मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स शाखा में डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। डायरेक्टर विश्वास चौधरी ने संविधान निर्माण की आवश्यकता व इसकी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनुशासन मेें रहकर संविधान के नियमों का पालन कराने का संकल्प दिलाया। साथ ही स्कूल में समय-समय पर आने वाली स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विचार गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने दीप जलाकर किया। विचार गोष्ठी में वर्णिका जैन, सलमा, आस्था पंवार, निशा, मोनी, नाजिया, राधा, पूजा मलिक, साजिदा नेे विचार प्रस्तुत किएं। प्राचार्या डॉ. अनिता जैन और डॉ प्रवित्रा खत्री ने बच्चों को संविधानों के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। संचालन डॉ. श्वेता जैन और डॉ. वंदना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें