फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पढ़ाई से ही उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनता इंटर कॉलेज सूजरा में माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद के सदस्य डॉ. अजीत सिंह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य एसडी सदर मेरठ और डीआईओएस बृजेंद्र कुमार रहे। डॉ. अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से ही बच्चे अपना और परिवार का भविष्य बना सकते हैं। राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह तंवर ने छात्रों को कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

-----------------
कुश्ती और हैंडबॉल का ट्रायल 19 को
बागपत। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि जूनियर बालक-बालिका वर्ग की कुश्ती और सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल 19 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

-----------------
महिला रसोइयों की बैठक 18 को
बागपत। महिला रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष अमिता देवी ने बताया कि 18 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मानदेय बढ़ाने के संबंध में बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें