फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घरों के सत्यापन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चार ब्लॉक के बीडीओ गांवों के पंचायत घर और अंत्येष्टी स्थलों का सत्यापन करेंगे। तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सीडीओ को देंगे।
विज्ञापन

बागपत, पिलाना, बड़ौत और छपरौली ब्लॉक के गांवों में मौजूद पंचायत घर और अंत्येष्टी स्थल का सत्यापन कराया जाएगा। सीडीओ ने अधिकारियों को पूर्व में सत्यापन के लिए आदेश किया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं भेजी गई। सीडीओ ने चारों ब्लॉकों के बीडीओ को दोबारा से नोटिस जारी किया। निर्देशित किया तीन दिन के अंदर गांवों में मौजूद पंचायत घर और अंत्येष्टी स्थलों का सत्यापन कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

-----------------
बाल संरक्षण समिति की बैठके करने के निर्देश
बागपत। जिले में बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. जगन्नाथ ने नियमित बैठकें कराने के निर्देशित किया। आरटीआई एवं बाल संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि जिले में बाल अधिकारों के संबंधित जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण समिति बनाई है। रजिस्ट्रार ने डीएम को 2013 के शासनादेश के अनुसार नियमित बैठकें करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें