फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान की फसल गिरी, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेज हवा के साथ रविवार को दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। इससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा। अधिकांश जगह फसल जमीन पर लेट गई। किसानों को चिंता में डाल दिया। वहीं जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश के कारण शहर और गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्तमान बारिश के सीजन में जिले में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को जहां फायदा पहुंचा। फसलों की सिंचाई हुई। किसानों के चेहरे खिले, लेकिन रविवार को हुई तेज हवा के बाद आई बारिश ने परेशानी में डाल दिया। अधिकांश जगह धान की फसल पककर तैयार है। बारिश से धान की फसल जमीन पर लेट गई, जो कृषकों के लिए परेशानी का कारण बन गई। वहीं ईख की फसल के लिए बारिश वरदान साबित होगी। जगह-जगह सड़कों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर पर जगह-जगह पानी भर जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलना पड़ा। तेज हवा के साथ आई बारिश के कारण जनपद के अधिकांश हिस्से में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को अंधेरे में रात गुजरनी पड़ी। शहर के पक्का घाट मंदिर पास विद्युत खंभा गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जल निकासी न होने के कारण नाले-नालियों का पानी घरों में घुस गया। नगर पालिका से जल निकासी की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें