बागपत। बड़ौत और खेकड़ा में आयोजित हुई शूटिंग और क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को खेल कार्यालय में सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किया।
शनिवार को खेल कार्यालय में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय शूटर डॉ. राजपाल सिंह रहे। उन्होंने क्रिकेट की विजेता टीम और शूटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा शूटिंग में ध्यान और एकाग्रता जरूरी है। शूटरों को मेहनत और ध्यान से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शूटिंग की राइफल सीओसी में राहुल तोमर प्रथम, विवेक तोमर द्वितीय विशुराज तृतीय रहा। एयर राइफल एक में विक्रांत चौहान प्रथम, विवेक तोमर द्वितीय आरव तोमर तृतीय रहा। एयर राइफल दो में राहुल तोमर प्रथम, विशुराज द्वितीय हिमांशु शर्मा तृतीय रहा। एयर राइफल तीन में विशु तोमर प्रथम, केशव भारद्वाज द्वितीय रहा।
एयर पिस्टर में एक में प्रयाग प्रथम, शुभम द्वितीय, अमन तृतीय रहा। एयर पिस्टल में सचिन सैनी प्रथम, अर्पित तोमर द्वितीय अंकुर मलिक तृतीय रहा। एयर पिस्टर तीन में अजय धनकड़ प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, अंकुश कुमार तृतीय रहा। क्रिकेट में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा प्रथम, सेंट मैरी इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय रही। जितेंद्र कौशिक, जगसोरण आर्य, राजेश गौड़, दिनेश शर्मा, अशोक तेवतिया, समरकांत, धीरज, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, पंकज आर्या, ऋतिका सिंह, अप्सरा, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, अनुज कुमार आदि रहे।