बागपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली। चांदीनगर क्षेत्र के डगरपुर गांव में हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता घिटौरा की टीम को कान्हा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया । कीर्तन मंडलियों ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने कान्हा के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मंगलवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई।
खेड़की गांव मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के शिव मंदिर से यात्रा शुरू हुई जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर आकर हुई। इसमें मनमोहक झांकियां और प्रसिद्ध बैंड बाजे शामिल रहे। चांदीनगर क्षेत्र के डगरपुर गांव में तीसरी हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें घिटौरा गांव के युवाओं ने 50 सेकेंड में हांड़ी को फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी हांड़ी एक मिनट नौ सेकेंड डगरपुर के युवाओं ने फोड़ी जो दूसरे स्थान पर रहे। विजेता और उप विजेता टीम को कन्हैया की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इसमें कपिल, विनोद प्रधान, विनयपुर, रिंकू बंसल, ज्ञानी बैंसला, सोनू बैसला, सुंदर प्रधान और ग्रामीणों का सहयोग रहा।
दोघट क्षेत्र निरपुड़ा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन प्रधान के पुत्र निश्चय राणा ने किया। इस दौरान बाबा महेश नाथ, सोमपाल फौजी, सुखबीर दाना, वीरेंद्र, चांदवीर, नरेंद्र फौजी, बिल्लू, महेंद्र मौजूद रहे।