अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र के स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यश पब्लिक स्कूल डोला में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण बने। बच्चों ने मनमोहक ड्रेस पहनकर श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां बनाई। इस अवसर पर बच्चों ने भजनों पर नृत्य भी किए। प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने सराहना की और बच्चों को पुरस्कृत किया। दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल सिंघावली अहीर में भी छात्र और छात्राओं ने मटका प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक से एक सुंदर मटकी बनाई। प्रबंधक अर्जुन शर्मा ने सभी को बधाई दी।
श्रीमद भागवत कथा चार से
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अग्रवाल धर्मशाला में चार से 11 सितंबर तक श्रीमद्भागवत आत्म-कथा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। युवा व्यापारी अनिल गोयल एवं अजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर एक से शाम चार बजे तक साध्वी के प्रवचन होंगे।