फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाट का पर्दा हटाकर खड़ा कर दिया टूटा दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिस्टम की अनदेखी और लापरवाही का एक और नमूना देखने को मिला। गौरीपुर जवाहर नगर गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शौचालयों पर लगाए गए टाट के पर्दों को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होते ही हटवा दिया गया, लेकिन शौचालयों पर दरवाजे लगवाने के बजाए यहां पर टूटे हुए दरवाजा ही खड़े कर दिए गए हैं। अब बालिकाएं मिलकर टूटे दरवाजा को उठाकर एक साइड में रखती है, इससे हादसे का भी खतरा बन गया है। कहने के लिए स्कूल में तीन शौचालय बने हुए हैं, लेकिन अब इन पर दरवाजे के बजाए टूटा दरवाजा खड़ा कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अफसरों की अदूरदर्शिता का यह एक और नमूना है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने ग्राम प्रधान से बात कर स्कूल की प्रधानाध्यापिका को सिस्टम में सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन हालात नहीं सुधरे। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि बालिका शौचालयों पर टूटा दरवाजा खड़ा करना गलत है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित लोगों से जवाब मांगा जाएगा। ग्राम प्रधान कमलेश देवी का कहना है कि जल्द ही बालिका शौचालय में दरवाजा लगवाया जाएगा। पूरा मामला उनकी जानकारी में है। बालिकाओं की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कब चमकेंगे स्कूल
बागपत। बीएसए चंद्रकेश यादव ने जिले के स्कूलों की हालत का डाटा एकत्र कराया । तय किया गया था कि गांव से पहले गांव के स्कूल में विकास कार्य कराए जाएंगे। नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत में हुए इस निर्णय के बाद भी अभी तक स्कूलों की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है।

जंगल में स्कूल, असामाजिक तत्वों का बोलबाला
बागपत। छुट्टी होते ही असामाजिक स्कूल पहुंच जाते है। स्कूल में तोड़फोड़ करते हैं। यहां पर किसी भी तरह से सुरक्षा नहीं है। शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। यहां पर हर समय शिक्षिका और छात्राओं को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें