बागपत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हुए दो सहायक अध्यापकों की नियुक्त का मामला फिर से गर्मा गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने इसकी जांच बैठा दी है और डीआईओएस से कार्रवाई और आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई थी, जिसमें रिश्वत का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई थी। कुछ दिनों तक मामले ने तूल पकड़ा, लेकिन बाद में शांत हो गया था। अब फिर से यह दोनों नियुक्तियों का मामला गरमा गया है। मंडलायुक्त से शिकायत के बाद सीडीओ पीसी जायसवाल ने जांच शुरू करा दी है। सीडीओ ने डीआईओएस बृजेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई जाए। जांच के समय शिकायतकर्ता को भी जरूर सुना जाए।