फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, भगदड़
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एलआईसी ऑफिस के पास हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई और दोनों ओर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पैदल चल रहे राहगीरों और दुपहिया चालकों ने इधर-उधर से गलियों से अपने घरों को पहुंचे। ऊर्जा निगम को पुलिस और आस-पास के लोगों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कोई बस या अन्य वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। तार टूटने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। मार्ग पर दोनो ओर जाम लग गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली से पहुंची पुलिस ने ऊर्जा निगम के अफसरों से हाईटेंशन का तार टूटने से अवगत कराया। विद्युत सप्लाई बंद कराने के लिए कहा। सूचना मिलते ही विभाग ने तार सप्लाई को बंद कराया और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर रास्ते से टूटे तार को हटवाया। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका। प्रत्यक्षदर्शी जयपाल, राजपाल, देवेंद्र, ओमपाल, राजपाल, शिवकुमार ने जिस समय तार टूटा वहां से केवल बाइक और पैदल चालक जा रहे थे। कोई बड़ा वाहन गुजरता तो बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें