फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त को जिले में जारी होगा नया सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांवों में प्रापर्टी की कम खरीद को देखते हुए वहां पर सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे। इस बार शहरी क्षेत्रों में ही कुछ प्रतिशत बढ़ाए जाएंगे। इसकी तैयारी प्रशासन ने कर ली है। एक अगस्त को सर्किट रेट जारी हो जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि कहां-कहां पर जमीन के दाम में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

जिले में जमीनों के दाम बढ़ने वाले हैं। इसके लिए एक अगस्त से प्रशासन की ओर से सर्किल रेट जारी हो जाएगा। इसके बाद जिले में प्रापर्टी के दामों में कुछ उछाल आएगा। सर्किल रेट जारी होते ही डीलरों में भी बेचैनी शुरू हो जाएगी। रेट बढ़ाने की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। एक अगस्त को इसकी घोषणा हो जाएगी। उम्मीद यह भी है कि जनपद में सर्किल रेट में पांच से दस प्रतिशत का ही इजाफा किया जा सकता है। पिछली बार बीस प्रतिशत के करीब ही सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। लगातार जमीन की बिक्री का खरीद नीचे जाने के कारण ही प्रशासन का भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह से सर्किल रेट नहीं बढ़ेगा। जो भी रेट बढ़ेगा, वह शहरी क्षेत्रों के लिए होगा। एआईजी स्टांप राम दयाल ने बताया कि बताया कि प्रापर्टी खरीद डाउन चल रहा है। इस कारण ही प्रापर्टी डीलर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ नहीं जाना चाहते है। इसे देखकर अभी सर्किल रेट बढ़ाने पर विचार चल रहा है और यदि सर्किल रेट बढ़ाए भी गए तो ज्यादा नहीं बढ़ाए जाएंगे, क्योंकि हर बार उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें