फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिखाया हाथों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दिखाया हाथों का हुनर
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के माडर्न पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हस्तकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मेटीरियल से उपयोगी हस्तशिल्प बनाकर प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के 58 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें न्यूज पेपर, स्टिक, थर्माकोल, वेस्ट प्लास्टिक, बोतल, मेटल स्टिक आदि वेस्ट मेटीरियल से झरना, झोपड़ी, मंदिर, फ्लावर पॉट, गुड़िया, चिड़िया का पिंजरा, गमले, फूल, शोपीस, सजावट के सामान, विंड चैन, कुर्सी मेज, उन से चूजे, गुड्डा, भालू आदि वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ ने भी हस्तशिल्प को देखकर बच्चों का उत्साहवर्धन तथा शिक्षिकाओं को साधुवाद दिया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की रुकसार का हस्तशिल्प प्रथम, मुस्कान का द्वितीय तथा शीतल का तृतीय स्थान के लिये निर्णायक मंडल ने चयनित किया। फिरोज, रिहान, समीर, सायबा, सोनाक्षी, सानिया, अलीशा, प्रीति आदि के हस्तशिल्प भी सराहा गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान इंचार्ज अध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, शकीला, राजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें