बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संस्कारवान शिक्षा देने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेें शिक्षकों को प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है, केवल उत्साहवर्धन कर बच्चों की प्रतिभा को पूर्णरूपेण विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय शिक्षा के साथ ही बच्चों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को कॉलेज मेें पढ़ने वाले एक-एक बच्चे की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। संचालन रणपाल ने किया। इसमें योगेश राणा, दीपक, विनीत, सुमित, प्रवीण, उमेश, प्रदीप, रविंद्र आदि रहे। ब्यूरो