फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बेची नकली कीटनाशक दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में एक युवक ब्रांडेड कंपनी के नाम से किसानों को नकली कीटनाशक दवा बेचकर चला गया। नाराज किसानों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में दो दिन पहले एक युवक खेतों में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा और खाद लेकर पहुंचा। उसने किसानों को ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कीटनाशक दवाई और खाद बेच दी और चला गया। किसानों ने जब खेत में दवाई और खाद का छिड़काव किया तो कोई असर नहीं दिखा। शनिवार को नाराज किसानों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली दवाई बेची जा रही है। कंपनी भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। कंपनी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। किसानों ने थाने में कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजीव, विनोद, सतेंद्र, सुरेंद्र, सुभाष, पप्पू, मनोज, कृष्णपाल, नैन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें