अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सांकल पुट्ठी गांव में किसान संघ की बैठक में निर्णय लिया कि ऋण माफी योजना में प्रशासन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी। भ्रष्ट अधिकारियों को नौकरी नहीं करने देंगे।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुकर्मपाल राणा ने कहा कि पात्र किसानों ने रिश्वत नहीं दी तो नाम सूची में नहीं शामिल नहीं किया गया। अपात्र लोगों ने रिश्वत देकर ऋण माफी का लाभ ले लिया। भ्रष्ट अफसरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ पोल खोल कर इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र और अपात्र लोगों की गांव-गांव सूची बनाई जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हित में कार्य कर रही है, लेकिन भ्रष्ट अफसर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। इस दौरान राकेश पूनिया, जगवीर सिंह, वीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश त्यागी, सुभाष त्यागी, इकबाल सिंह, डॉ. संजीव पुनिया, ब्रहपाल मौजूद रहे।