रमाला (बागपत)। आवारा गोवंश के कारण किसान और आम जन परेशान हैं। इसको लेकर प्रधान और गांव के लोगों की बैठक किशनपुर बराल में रिटायर्ड प्रधानाचार्य वीर सैन तोमर के आवास पर हुई। प्रशासन से आवारा गोवंशों की व्यवस्था कराने की मांग की।
इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किशनपुर बराल गांव स्थित मंदिर के पास 40-50 गोवंशों हर समय रहते हैं। रात होते ही किसानों के खेतों में नजर आते हैं। इससे किसानों को तो नुकसान हो रहा है, साथ ही रोड पर आने से लोग हादसों में भी लोग घायल हो रहे हैं। प्रशासन का गोवंशों की ओर कोई ध्यान नहीं है। कई गांवों के प्रधान ने प्रशासन से मांग की सभी गोवंशों की कोई व्यवस्था कराई जाए। ताकि किसानों को राहत मिले और हादसों से अंकुश लग सके। इसमें बिराल के प्रधान वीरेंद्र सिंह, किशनपुर के प्रधान ईश्वर सिंह, इब्राहिमपुर माजरा के प्रधान हरपाल, रामचंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, बुढपुर के प्रधान विकास तोमर, सेवाराम, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।